नई सोच नया दल के संगठन अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

स्वास्थ्य शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ मरीज को देंगे चिकित्सकीय परामर्श : अभितोष मिश्रा

शिवगढ़, रायबरेली। नई सोच नया दल संगठन के नेतृत्व में आगामी 28 सितंबर को विकास क्षेत्र शिवगढ़ के तरौंजा गांव में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें लखनऊ के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।

गौरतलब हो कि नई सोच नया दल संगठन के अध्यक्ष अभितोष मिश्रा की अगुवाई में आगामी 28 सितंबर दिन रविवार को विकास क्षेत्र शिवगढ़ के तरौंजा गांव में बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लखनऊ के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ अनुराग मिश्रा द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों को निशुल्क रूप से चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए नई सोच नया दल संगठन के अध्यक्ष अभितोष मिश्रा ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने गांव क्षेत्र के लोगों को बिना किसी शुल्क के चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराना है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा हड्डी रोग से संबंधित बीमारी घुटनों में दर्द, रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) में दर्द,चोट- मोच, जैसी समस्याओं का निशुल्क रूप से चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा जिस किसी भी महिला पुरुष को हड्डी रोग संबंधित कोई भी बीमारी है वह शिविर में पहुंचकर निशुल्क रूप से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

आगे की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी रामकुमार मिश्र पूर्व प्राचार्य जेएनवी द्वारा मुझे इस कार्य को करने के लिए प्रेरित किया जाता रहा है उन्हीं के मार्गदर्शन में इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button