भरथना क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन निलम्बित

टप्पेबाजों की गिरफ्तारी में असफलता से कप्तान नाराज

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के बीते दिनोें कृषि उत्पादन मण्डी समिति में धान की बिक्री कर घर लौट रहे एक किसान को बाइक सवार दो युवकों ने झांसा देकर किसान को बाइक पर बैठाने व उसकी जेब काटकर धान बिक्री के 48 हजार 600 रूपया पार कर लिये जाने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश प्रभारी निरीक्षक (अपराध) अरिमर्दन सिंह को निलम्बित कर दिया गया है।

ज्ञातव्य होकि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमायन निवासी कृषक तुलाराम शाक्य बीते सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे धान बेंचने के लिए कृषि उत्पादन मण्डी समिति गया था तथा फसल बिक्री करके आढती से मिले 48 हजार 600 रूपया लेकर पैदल अपने घर जा रहा था, कि तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे बाइक पर बैठाकर गांव तक छोड देने का झांसा दिया। जिसके चलते किसान उनकी बाइक पर बैठ गया।

रास्ते में उक्त बाइक सवारों ने किसान की जेब काटकर 48 हजार 600 रूपया पार कर दिये और थोडी दूरी पर बहानेबाजी करके उसे बाइक से उतार दिया। युवकों के चले जाने पर जब उसने अपनी जेब देखी,तो जेब कटी व रूपये गायब थे। तुलाराम की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है। उक्त प्रकरण में क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह को निलम्बित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button