अज्ञात कारणों से पोल्ट्री फॉर्म में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

शिवगढ़, रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गई आग लगने की वजह से पूरा पोल्ट्री फार्म जलकर खाक हो गया जिससे पोल्ट्री फार्म में आग लगने की वजह से लाखों का नुकसान हुआ सूचना पर पहुंची डायल 112 व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सारा कुछ जलकर खाक हो गया था।
गौरतलब हो कि बुधवार की देर रात आनंद कुमार खेड़ा मजरे पड़ीरा कला गांव के रहने वाले अजय कुमार के पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे उनका पूरा पोल्ट्री फार्म जलकर खाक हो गया आग लगने की वजह से उनका लाखों का नुकसान हुआ है आग लगने की घटना के बारे में जानकारी देते हुए अजय कुमार ने बताया कि जिस समय आग लगी उसे समय पोल्ट्री फार्म में चूजे नहीं थे क्योंकि तैयार चूजों की बिक्री हो चुकी थी नए चूजे लाने की तैयारी चल रही थी परंतु देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई आग लगने की घटना से वह आहत हैं क्योंकि उनके लाखों रुपए का नुकसान हुआ है ।
—————————————-
चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी किया पार
महराजगंज, रायबरेली। अभी ई रिक्शा बैटरी चोरी के 48 घंटे भी नहीं गुजरे की चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के ओथी गांव में बीती रात एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर पुलिस को दूसरा खुला चैलेंज दे दिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे, जिससे मकान पूरी तरह खाली था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी में रखे कीमती आभूषण एवं अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।
परिजनों के वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



