ईमानदारी की मिसाल बने संविदा चालक-परिचालक, महिला का 12 हजार रुपये रखा पर्स में लौटाय सकुशल

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। संविदा चालक ओमप्रकाश दुबे व परिचालक सुनील कुमार तिवारी ने मानवता और ईमानदारी की शानदार मिसाल पेश की है। सुल्तानपुर डिपो की बस संख्या UP 78 KT 2021 जो सुल्तानपुर–बनारस–लखनऊ मार्ग पर संचालित होती है,और बनारस पहुंचने के बाद सभी यात्री उतर गए थे। इसी दौरान चालक ओमप्रकाश दुबे को बस में एक लाल रंग का पर्स मिला, जो किसी महिला यात्री का था।

चालक ने तुरंत परिचालक को सूचना दी और पर्स को सुरक्षित अपने कब्जे में रख लिया। कुछ देर बाद एक महिला यात्री परेशान हालत में बस नंबर मिलान करते हुए उसी बस में पर्स तलाशने लगी।चालक ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि पर्स में एक जेब में 10,000 रुपये, दूसरी जेब में 2,000 रुपये और एक जेब में 20 रुपये थे।चालक ओमप्रकाश दुबे ने वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करके साथी चालक-परिचालकों की मौजूदगी में पर्स खोला, तो उसमें वही रकम मिली, जिससे पर्स महिला का होना प्रमाणित हो गया। इसके बाद बिना किसी देरी के पूरा पैसा और पर्स महिला को सौंप दिया गया।

पर्स मिलने पर महिला भावुक हो गई और खुशी के आंसू छलक पड़े। इस नेक कार्य की पूरे क्षेत्र में,खासकर बनारस कैंट डिपो में,लोगों ने जमकर सराहना की और सुल्तानपुर डिपो के चालक-परिचालक की ईमानदारी की प्रशंसा की।धन नहीं था मन में लालच, सत्य रहा आधार।ओपी दुबे-सुनील तिवारी,बने ईमान के सरदार।

Related Articles

Back to top button