लगातार बारिश से चारों तरफ कीचड़ व गंदगी का अम्बार, गोमती मित्रों के श्रमदान ने पकड़ी रफ़्तार

सुल्तानपुर: लगातार हो रही बारिश के कारण सीताकुण्ड धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में फैले कीचड़ और गंदगी को साफ करने के लिए गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने रविवार को विशेष श्रमदान किया। हर रविवार की भांति 30 अगस्त को प्रातः 6 बजे शुरू हुआ श्रमदान लगातार चार घंटे तक चला।
गोमती मित्रों ने विशेष रूप से बारिश के कारण मार्गों और परिसर में फैले कीचड़ की सफाई की, ताकि धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को फिसलन से बचाया जा सके और किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इस दौरान कुण्ड,श्राद्ध स्थल,सीता उपवन तथा शनि देव नवग्रह मंदिर परिसर की व्यापक सफाई कर धुलाई भी की गई।
श्रमदान के उपरांत आरती की तैयारियां की गईं। साथ ही नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मां गोमती से प्रार्थना की गई तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ‘मदन’, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वारी, मुन्ना सोनी, राजेश पाठक, राम किंवचल मौर्य, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, आलोक कुमार तिवारी, सच्चिदानन्द सिंह ‘सोनू’, श्याम मौर्य, आयुष सोनी, अरुण अग्रहरि, आभास शर्मा, आशू उपाध्याय सहित अन्य गोमती मित्र उपस्थित रहे।



