हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान; 3 महीने तक रोज खाएं ये 1 फल, नसों से मोम की तरह पिघल जाएगा बैड कोलेस्ट्रॉल

how to reduce cholesterol naturally: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खानपान के चलते हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम समस्या बन चुका है। धमनियों में अतिरिक्त चर्बी यानी बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का जमाव सीधे दिल के दौर और स्ट्रोक जैसी गंभीर हृदय बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है।

डॉक्टरी परामर्श के अलावा आहार में सही बदलाव करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है। जानी-मानी न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता पांचाल के अनुसार, महज 3 महीने तक रोजाना अपनी डाइट में केवल एक खास फल शामिल करके कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से और प्राकृतिक रूप से कम किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल का काल है अमरूद, शुगर के मरीज भी खा सकते हैं बेझिझक

न्यूट्रीशनिस्ट के मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कंट्रोल करने वाला यह जादुई फल अमरूद (Guava) है। यदि आप अगले 90 दिनों तक रोजाना कम से कम एक अमरूद खाना शुरू कर दें, तो इसका सीधा असर आपके लिपिड प्रोफाइल पर दिखने लगेगा। अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी कम होता है, जिसके चलते यह ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं करता और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।

सॉल्यूबल फाइबर का कमाल: नसों में पहुंचने से पहले ही बाहर हो जाता है फैट

अमरूद में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber) मौजूद होता है। जब आप अमरूद खाते हैं, तो यह फाइबर पाचन तंत्र (GUT) में जाकर अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को अपने साथ बांध (Bind) लेता है। इसके बाद यह बैड फैट को ब्लड स्ट्रीम (खून की नलियों) में अवशोषित होने से रोकता है और शरीर से बाहर निकाल देता है। नतीजतन, खून में हानिकारक LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) का स्तर तेजी से घटने लगता है।

रसोई से तुरंत निकाल दें ये तेल, एक्सपर्ट ने बताया दिल के लिए क्यों हो सकता है खतरनाक

पेक्टिन तत्व लिवर में रोकता है नया कोलेस्ट्रॉल बनना

अमरूद शरीर पर दोहरा वार करता है। इसमें ‘पेक्टिन’ (Pectin) नाम का एक खास किस्म का डाइटरी फाइबर पाया जाता है। यह पेक्टिन सीधे लिवर में जाकर कोलेस्ट्रॉल के नए उत्पादन को धीमा कर देता है। यानी एक तरफ यह लिवर में नया कोलेस्ट्रॉल बनने से रोकता है और दूसरी तरफ पहले से मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को बांधकर आंतों के जरिए बाहर कर देता है।

Related Articles

Back to top button