रिचार्ज कराने से पहले देख लें Airtel के ये 3 प्लान! डेटा से लेकर OTT तक सबकुछ

Airtel Best Recharge Plans 2026: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ फ्री कॉलिंग व एंटरटेनमेंट का पूरा कॉम्बो तलाश रहे हैं, तो कंपनी के पास बेहद किफायती विकल्प मौजूद हैं। एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए तीन खास प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करता है, जिनमें हर दिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G कनेक्टिविटी और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत महज ₹399 से तय की गई है।
अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ डिजिटल एंटरटेनमेंट की पूरी डोज
इन प्रीपेड प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें केवल कॉलिंग और इंटरनेट ही नहीं मिलता, बल्कि पॉपुलर ओटीटी ऐप्स और वैल्यू-एडेड डिजिटल सर्विसेज का फ्री एक्सेस भी शामिल है। ₹399 वाले प्लान में जियोहॉटस्टार मोबाइल के साथ कई डिजिटल बेनिफिट्स मिलते हैं, जबकि ₹1,199 वाले पैक में अमेजन प्राइम लाइट का फायदा दिया जाता है।
Airtel का ₹399 वाला प्लान: 28 दिनों के लिए भरपूर डेटा और जियोहॉटस्टार फ्री
कम बजट में ज्यादा डेटा चाहने वालों के लिए ₹399 का रिचार्ज सबसे मुफीद विकल्प है। इस प्लान में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड 4G डेटा मिलता है, यानी कुल 70GB डेटा का उपयोग किया जा सकता है।
इसके अलावा 5G नेटवर्क कवरेज वाले क्षेत्रों में योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है। कॉलिंग की बात करें तो सभी लोकल, एसटीडी और रोमिंग नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ रोजाना 100 फ्री SMS दिए जाते हैं। अतिरिक्त फायदों में 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, Airtel Xstream Play, फ्री हैलो ट्यून्स और एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम (Adobe Express Premium) का एक्सेस शामिल है।
Airtel का ₹1,199 वाला प्लान: 84 दिनों की वैलिडिटी और अमेजन प्राइम लाइट का साथ
लगभग 3 महीने की छुट्टी चाहने वाले यूजर्स के लिए ₹1,199 का प्लान बेहतरीन है। 84 दिनों की वैलिडिटी वाले इस पैक में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। साथ ही हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लान का प्रमुख आकर्षण 84 दिनों की पूरी वैलिडिटी के लिए फ्री Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन है।
Bank of Baroda की FD में 7.35% तक ब्याज, जानें 555 दिन की स्कीम में कितना मिलेगा फायदा
Airtel का ₹3,999 वाला एनुअल प्लान: सालभर का झंझट खत्म, रोज का खर्च सिर्फ ₹11
पूरे साल के लिए रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति पाने के लिए ₹3,999 का एनुअल प्लान सबसे शानदार है। यह प्लान 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है, जिसका दैनिक खर्च करीब ₹11 बैठता है। इस प्लान में भी हर दिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।


