संसद में गिरने के 7 महीने बाद फिर आ रहा परिसीमन बिल, क्या 2/3 बहुमत से भी बड़ा उलटफेर करने जा रही है मोदी सरकार?

Delimitation Bill Lok Sabha: लोकसभा में 17 अप्रैल, 2026 को संख्या बल के अभाव में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक गिरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसे दोबारा पारित कराने के लिए ठोस रणनीति बनाई। बीते महीनों में संसद से सड़क तक विपक्ष के हमलों के बावजूद सरकार ने अपना अभियान जारी रखा और सात महीने के सतत संवाद व संपर्क के बाद द्रमुक, एनसीपी (एसपी), बीआरएस और वाईएसआरसीपी जैसे दल विधेयकों के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं।

हाल ही में एक वरिष्ठ नेता ने जब दो-तिहाई बहुमत से लगभग तीन दर्जन अधिक समर्थन का संकेत दिया था, तो उस पर आसानी से भरोसा नहीं हो रहा था, मगर सांसदों को विधेयकों की प्रतियां भेजे जाने के बाद समर्थन जुटने की तस्वीर साफ होने लगी।

सरकार के शीर्ष स्तर पर विपक्षी दलों को आंकड़ों के आधार पर यह भरोसा दिलाया गया कि इससे उनके राज्यों या सियासी हितों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। इस दौरान हुए सियासी घटनाक्रमों ने भी समीकरण बदले- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद द्रमुक और कांग्रेस के बीच दूरी बढ़ी, जबकि एनसीपी (एसपी) ने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पार्टी के दोनों धड़ों को एकजुट करने में भाजपा से सहयोग का भरोसा लिया।

बीआरएस पहले से कांग्रेस से सहज नहीं थी, शिरोमणि अकाली दल को एनडीए में शामिल किया गया और तृणमूल कांग्रेस में टूट के बाद 20 सांसदों के एक नए दल के साथ जुड़ने की चर्चा रही। सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु में कनिमोझी और ए. राजा के जरिए संवाद आगे बढ़ाते हुए सीधे एमके स्टालिन तक बात पहुंचाई गई, वहीं सुप्रिया सुले व शरद पवार के करीबियों से बातचीत कर सहमति बनाई गई।

उत्तर प्रदेश को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया है कि राज्य के विभाजन की आवश्यकता नहीं होगी। वर्तमान में यूपी विधानसभा की 403 सीटें हैं, जबकि प्रस्तावित संविधान संशोधन में विधानसभाओं की कुल संख्या 650 करने का प्रावधान रखा गया है। अमित शाह के अनुसार, इसके लागू होने और परिसीमन प्रक्रिया के पूरा होने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीटों की संख्या बढ़कर लगभग 605 तक पहुंच सकती है।

मन्नत पूरी होने की खुशी पल भर में मातम में बदली! हाईवे पर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 14 में से 13 की मौत

सरकार के सूत्रों का दावा है कि डीएमके, एनसीपी (एसपी), बीआरएस, वाईएसआरसीपी और बीजद के साथ-साथ करीब दो दर्जन अन्य सांसद भी समर्थन में आ सकते हैं। एनडीए से बाहर के दलों के लिए समर्थन, वाकआउट और सदन से अनुपस्थित रहने के तीन विकल्पों पर बनाई गई रणनीति के तहत अब कई विपक्षी दल खुलकर साथ देते दिख रहे हैं, जबकि कुछ के वाकआउट या गैर-हाजिर रहने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button