‘राखी बांधी थी…’ लव गिल के बारे में ऐसी बात कहकर फंसे स्काउटओपी, सलमान ने सबके सामने लगाई ज़बरदस्त क्लास!

Salman Khan scolds ScoutOP: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार तीखी तकरार और भावुक पलों का संगम देखने को मिलने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान प्रतियोगी स्काउटओपी के रवैये से बेहद खफा नजर आए और उन्होंने सबके सामने उनकी जमकर क्लास लगाई।
विवाद की जड़ स्काउटओपी और गुल्लू के बीच हुई एक बातचीत है, जिसमें लव गिल को लेकर ऐसी बातें कही गईं जिसने सलमान को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए सलमान ने घर के सभी सदस्यों को दोनों की बातचीत का वीडियो क्लिप दिखाया, जिसे देख कंटेस्टेंट्स दंग रह गए, जबकि लव गिल खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रोते हुए बेडरूम में चली गईं।
वीकेंड का वार में ‘भाईजान’ का रौद्र रूप
वीडियो दिखाने के बाद सलमान खान ने स्काउटओपी से सीधा सवाल दागा कि आखिर उन्होंने लव के बारे में ऐसी बातें क्यों कहीं। सलमान का कहना था कि स्काउटओपी ने पूरे घटनाक्रम में लव को उलझाया और सारा दोष उसी के मत्थे मढ़ दिया। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि शायद स्काउटओपी खुद को सही ठहराने के लिए यह जताना चाहते थे कि उन्हें आकर्षित करने या लुभाने की कोशिश की गई थी।
रविवार के एपिसोड के सामने आए प्रोमो में सलमान यह कहते सुनाई दिए कि स्काउटओपी की बातों से लव की छवि को नुकसान पहुंचा है। जब स्काउटओपी ने सलमान की बात से असहमति जताने की कोशिश की, तो भाईजान का पारा और चढ़ गया।
सलमान ने स्थिति को और साफ करते हुए कहा कि यह कोई सीधी बातचीत लव और स्काउटओपी के बीच नहीं हुई थी, बल्कि स्काउटओपी और गुल्लू के बीच की गई टिप्पणी थी। उन्होंने स्काउटओपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक लड़की ने उन पर इतना गहरा असर डाल दिया है कि वे अपना संतुलन और होश खो बैठे हैं।
आरडी बर्मन की जिंदगी पर बन रही फिल्म का आगाज, ये एक्टर निभा रहा है रोल
सलमान ने यह भी जोड़ा कि अब तक उन्होंने स्काउटओपी के साथ इतनी सख्ती नहीं दिखाई थी, लेकिन इस बार चुप रहना उन्हें खुद शर्मनाक लगता। उधर, इस पूरे बवाल के बीच लव गिल बेहद दुखी दिखीं और कनिका मान तथा आम्रपाली दुबे के सामने रोते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने तो उसे राखी बांधी थी। अब देखना यह है कि इस कड़े वीकेंड का वार के बाद घर के रिश्तों और खेल की रणनीति पर क्या असर पड़ता है।



