मंगल का रत्न मूंगा: किन राशियों के लिए है बेहद लाभकारी, जानें पहनने के नियम

Moonga Gemstone Benefits Astrology: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व माना गया है और सही रत्न धारण करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा व सफलता मिलने की मान्यता है। रत्न शास्त्र के अनुसार मूंगा रत्न मंगल ग्रह से संबंधित है, जिसे पहनने से साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। करियर और समाज में आगे बढ़ने के लिए भी इसे प्रभावशाली माना जाता है।
मेष राशि के जातकों के स्वामी मंगल ही हैं, इसलिए उनके लिए मूंगा धारण करना काफी शुभ माना जाता है। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बढ़ने के साथ नेतृत्व क्षमता निखरती है तथा सेना, पुलिस या सरकारी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं, वहीं सेहत पर भी सकारात्मक असर देखने को मिलता है।
वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह हैं, जिसके चलते मूंगा इस राशि वालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इसे पहनने से एकाग्रता में सुधार होता है, मानसिक तनाव कम होता है और करियर में स्थिरता के साथ ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहता है।
वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य व मंगल के बीच मित्रता का भाव होने के साथ मंगल नवम भाव यानी भाग्य भाव के स्वामी भी बनते हैं। ऐसे में सिंह राशि के लोगों को मूंगा धारण करने से मान-सम्मान, भौतिक सुख-सुविधाएं और करियर व आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की संभावना रहती है। इन प्रमुख राशियों के अलावा धनु और मीन राशि के जातक भी मूंगा पहन सकते हैं।
2027 शनि गोचर: अटके पैसे और तरक्की के योग, जानें किन राशियों के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हालांकि कोई भी रत्न धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से कुंडली की जांच कराना आवश्यक माना गया है। यदि कुंडली में मंगल की स्थिति अनुकूल हो और ज्योतिषी सलाह दें, तभी मूंगा धारण करना चाहिए। परंपरा के अनुसार मूंगा रत्न को मंगलवार के दिन सुबह स्नान व पूजन के बाद अनामिका उंगली में धारण करना सबसे उपयुक्त माना जाता है।



