बार एसोसियेशन चुनाव: एल्डर्स कमेटी का गठन

एड.आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव बने एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष

भरथना,इटावा। बार एसोसियेशन भरथना वर्ष 2026-2027 के चुनाव के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड.सत्यप्रकाश यादव की अध्यक्षता में महामंत्री एड.राकेश सिंह चौहान के प्रस्ताव पर सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को अध्यक्ष,एड.रामपाल सिंह राठौर,एड.सुभाष चन्द्र यादव,एड.रामकुमार यादव,एड.राघवेन्द्र श्रीवास्तव को सदस्य नामित किया गया। बैठक में आगामी 16 से 30 नवम्बर तक सदस्यता सूची बनवाने हेतु एड.सुधीर कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बैठक के दौरान भरथना तहसील क्षेत्र के सभी अधिवक्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button