बच्चों की मुस्कान ही देश का भविष्य है : प्रधानाचार्य

सुल्तानपुर बाल दिवस के अवसर पर राधा रानी कुंवर कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या बिंदु श्रीवास्तव ने कहा कि आज बाल दिवस है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि बच्चे ही हमारे देश का असली भविष्य हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था, इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान, उनकी मासूमियत और उनके सपने ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस मौके पर पैरालीगल वॉलिंटियर योगेश यादव ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम बच्चों को अच्छा संस्कार दें, अच्छी शिक्षा दें और उन्हें प्यार भरा माहौल दें।पीएलवी कृष्ण कुमार उपाध्याय, अंश अग्रहरि और कल्पना यादव ने संयुक्त रूप से बच्चों को संकल्प दिलाया कि हर बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का अधिकार दिलाएंगे। क्योंकि आज का बच्चा ही कल का डॉक्टर, शिक्षक, सिपाही और देश का नेता बनेगा।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक समेत दर्जनों स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button