अमीना ताइक्वांडो अकादमी में खिलाड़ियों ने दी बेल्ट टेस्ट की कड़ी परीक्षा

सुलतानपुर। अमीना ताइक्वांडो अकादमी में खिलाड़ियों के कौशल और तकनीकी दक्षता को परखने के लिए बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। टेस्ट में अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लेते हुए विभिन्न ताइक्वांडो तकनीकों का प्रदर्शन किया और कड़ी परीक्षा दी।बेल्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों की बेसिक तकनीक, पुंम्जे, ब्रेकिंग,किक, पंच, ब्लॉक, फाइटिंग स्किल, शारीरिक फिटनेस, आत्मरक्षा क्षमता औरअनुशासन का फिजिकल व लिखित परीक्षा का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षिका के मार्गदर्शन में सीखी गई तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया।
कठिन अभ्यास और निरंतर प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ टेस्ट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।अकादमी की प्रशिक्षिका अमीना बानो ने बताया कि बेल्ट टेस्ट खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से सिखाया जाता है उन्होंने बताया कि बेल्ट टेस्ट के सफल आयोजन में अकादमी के ब्लैक बेल्ट एवं रेड-वन सीनियर खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। हिबा खान, सत्यम आर. श्रीवास्तव, अनुकल्प सिंह यादव, मेधा त्रिपाठी, साक्षी, ओजस त्रिपाठी और दीपांशु ने परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षिका अमीना बानो ने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



