मिसेज इंडिया ग्लोब प्रतियोगिता की रनरअप प्रियम राज को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया सम्मानित

महराजगंज, रायबरेली। अपनी कला एवं प्रतिभा का लोहा मनवा गोवा में आयोजित मिसेज इंडिया ग्लोब प्रतियोगिता में आल इंडिया स्तर पर रनर अप का खिताब जीतने वाली जिले की बहू प्रियम राज रस्तोगी का भव्य सम्मान प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा राजधानी में किया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने की जानकारी मिलते ही ससुराल पक्ष के परिजनों को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।

बताते चले की कस्बे के जाकिर हुसैन नगर निवासी एवं सुप्रसिद्ध उद्योगपति कमलेश रस्तोगी की बहू प्रियम राज रस्तोगी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में रनर अप का ख़िताब विगत दिनों मिला था। इस ख़िताब को जीतने की खुशी तब दोगुनी हो गयी ज़ब प्रदेश में पले बढ़े विभूतियों द्वारा अपनी विशिष्ट उपलब्धियों से प्रदेश का नाम रोशन करने वालो को डिप्टी सीएम द्वारा सम्मानित होने 21 लोगो की सूची में जिले की बहू का नाम भी शामिल किया गया।

रविवार को राजधानी के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के हाथों पुरस्कृत होने पर बहू प्रियम राज रस्तोगी ने अपने परिजनों एवं ससुराल पक्ष से मिले स्नेह एवं सहयोग को यह पुरस्कार समर्पित किया। बहू की इस उपलब्धि पर कमलेश रस्तोगी ने कहा की प्रियम मेरी बहू नहीं बेटी है और अपनी इस बेटी की सफलता पर मुझे गर्व है।

इस दौरान अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, रायबरेली पेट्रोलियम डीलर एसोसिशन के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, संरक्षक भोमेश कुमार सोनी, शिवनरायन सोनी, राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव एवं बिहार प्रभारी सुशील पासी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी श्री फाउंडेशन चेयरमैन मनोज दिवेदी, बछरावा विधायक श्यामसुंदर भारती, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व विधायक राजा राम त्यागी, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, सभासद ऊषा त्रिपाठी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित सिंह, एडवोकेट सुशील पांडेय सहित दर्जनों लोगो ने बहू की उपलब्धि एवं सम्मानित होने की सूचना पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button