भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम की मीटिंग में संगठन विस्तार कई नई नियुक्तियाँ की गईं

मोदीनगर। स्टार इंडिया शूटिंग अकादमी मनौटा, मोदीनगर में भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद चौधरी एवं राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रमुख ने संगठन के विस्तार के तहत नई नियुक्तियाँ कीं।
इस अवसर पर अक्षय कान्त श्रोत्रिया को राष्ट्रीय सचिव, अंकुर नेहरा को शहर मोदीनगर अध्यक्ष, शूटिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, दिनेश चौधरी को तहसील मोदीनगर अध्यक्ष, तथा सोनपाल नेहरा को ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर ब्लॉक नियुक्त किया गया।
सभा की अध्यक्षता ओमवीर सिंह ने की जबकि संचालन विराट सांगवान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेतन सिंह, रीतिपाल चौधरी, सुशील दहिया, गुरपाल सरदार, देव त्यागी, अनुभव चौधरी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



