घर के अनाज स्टोर में शिकार की घात में बैठा अजगर

अजगर देख ग्रामीणों में फैली दहशत

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के नगला सलहदी गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सतेंद्र पाठक के घर के अंदर गल्ला भरे कमरे में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई।

अजगर निकलने की खबर गांव में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना देकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कराने की मांग की। घर के अंदर अजगर मिलने की घटना से परिवार के लोग सहमे हुए हैं। वहीं पूरे गांव में इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button