त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

शिवगढ़, रायबरेली। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने शिवगढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई गौरतलब हो कि शुक्रवार को शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शिवगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगढ़ कस्बा, बैंती बाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्य विनय ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार भीड़भाड़ वाले स्थान पर पैदल गस्त की जा रही है साथ ही अराजक तत्वों पर अपनी नजर रखी जा रही है यदि किसी ने त्योहारों पर अराजकता फैलाने या किसी अन्य प्रकार की अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
पैदल मार्च के दौरान ही थाना प्रभारी ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों से अपील करते हुए यह भी कहा कि यदि कोई भी अराजक तत्व त्योहार पर माहौल बिगाड़ता या फिर किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने पर दें जिससे उसके खिलाफ विधि कार्यवाही की जा सके



