चोरी,गैंगस्टर एक्ट में लिप्त युवक गिरफ्तार

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय अभियुक्त आरब पुत्र सुभाष चंद निवासी बड़ी ठार की मड़ैया अजनौरा को गिरफ्तार किया है। वह मुकदमा में वांछित था। उनिरीक्षक जितेन्द्र चौधरी मय हमराह का.तेजपाल सिंह द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। थाना प्रभारी कमल भाटी के अनुसार उसके खिलाफ चोरी,आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।



