तीर्थकर महावीर हास्पिटल में युवक ने जमकर किया हंगामा काफी मेहनत के बाद भी नहीं बनीं थी फाइल

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

मुरादाबाद। तीर्थकर महावीर हास्पिटल स्थित पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद में उस समय हड़कंप मच गय। जिस समय अपने बाप को लाये एक युवक ने तीसरी मंजिल सांस के जनरल वार्ड में स्टाफ से नाराज़ हो कर जमकर हंगामा मचा दिया।

युवक का कहना था कि, पिता की सारी जांचें कराने के बाद उसके पिता को उपर जनरल वार्ड में भेज दिया गया। मगर भर्ती फाइल कई घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं बन पाई। जिससे गुस्साए युवक ने स्टाफ़ के खिलाफ खूब हंगामा काटा और अपना मोबाइल निकाल कर वार्ड के इंचार्ज का इंटरव्यू लेने लगा मगर इंचार्ज खामोश रहे और सिक्योरिटी बुलाकर मामला शांत कराया गया फिर कुछ ही समय में सब कुछ बन गया और युवक के पिता का उपचार शुरू किया गया मामला गुरुवार शाम 4:30 बजे का है इससे पता चलता है कि, डेंटल कालिज में सारा काम कितना तेज़ होता है।

Related Articles

Back to top button