17 pro max xiaomi में जो फीचर्स हैं, वो अब तक किसी फोन में नहीं देखे

HyperOS 3, Leica कैमरा और 100W चार्जिंग जैसी दमदार खूबियाँ शामिल हैं। जानें mi 17, 17 Pro और 17 Pro Max की कीमत

17 pro max xiaomi: एमआई ने अपनी नई 17 सीरीज़ के साथ स्मार्टफोन की दुनिया में फिर से हलचल मचा दी है। यह सीरीज़ उन यूज़र्स के लिए खास है जो हाई-परफॉर्मेंस, इनोवेटिव फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन को साथ में चाहते हैं। Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max तीनों मॉडल को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है और इनकी खूबियाँ हर टेक लवर को आकर्षित कर सकती हैं।

performance में कैसा है Xiaomi 17 Pro Max

तीनों स्मार्टफोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हैं। ये प्रोसेसर 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है जो पावर एफिशिएंसी के साथ शानदार स्पीड देता है। एमआई 17 Pro और Pro Max में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है, वही Xiaomi 17 में भी LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।

सभी डिवाइस Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं, जिसमें नया “HyperIsland” इंटरफेस पेश किया गया है। यह फीचर Dynamic Island जैसा है, लेकिन Xiaomi ने इसे अपने अंदाज़ में कस्टमाइज़ किया है। HyperAI टूल्स की मदद से फ़ोन में स्मार्ट असिस्टेंस और AI-आधारित टास्क आसान हो जाते हैं।

17 pro camera feature

  • Xiaomi 17 सीरीज़ में Leica के साथ मिलकर ट्यून किए गए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलते हैं।
  • हर मॉडल में 50MP का प्राइमरी सेंसर
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम)

फ्रंट कैमरा भी 50MP का है जो हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव देता है। 8K और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कैमरा क्वालिटी को और भी बेहतर बनाता है।

iPhone 17 खरीदने पर कितनी होगी EMI, जानें बैंक और कैशबैक ऑफर्स!

सेकेंडरी डिस्प्ले और गेमिंग एक्सेसरीज़

एमआई 17 Pro और Pro Max में पीछे की ओर एक सेकेंडरी M10 स्क्रीन दी गई है, जो 3,500 निट्स ब्राइटनेस तक जाती है। इस डिस्प्ले का इस्तेमाल नोट्स पिन करने, अलार्म सेट करने, रियर कैमरे से सेल्फी लेने और AI पेट्स जैसी फन एक्टिविटी के लिए किया जा सकता है। एक खास केस के ज़रिए फ़ोन को गेमिंग कंसोल में भी बदला जा सकता है।

दमदार बैटरी और चार्जिंग स्पीड

  • Xiaomi 17 में 7,000mAh
  • 17 Pro में 6,300mAh
  • Pro Max में 7,500mAh

तीनों ही डिवाइसेज़ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे डिवाइस मिनटों में चार्ज हो जाते हैं।

डिस्प्ले क्वालिटी और डिज़ाइन

Xiaomi 17 और 17 Pro में 6.3-इंच डिस्प्ले मिलता है, वही Pro Max में 6.9-इंच 2K पैनल है। Xiaomi का Dragon Crystal Glass स्क्रीन को प्रोटेक्ट करता है। 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision और DCI-P3 कलर सपोर्ट सभी डिवाइस को विजुअल एक्सपीरियंस में खास बनाते हैं।

प्रीमियम फीचर्स की भरमार

सभी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC, UWB और USB Type-C जैसे फीचर्स से लैस हैं। IP68 रेटिंग के साथ ये पानी और धूल से भी सुरक्षित हैं। रंग विकल्पों में ब्लैक, कोल्ड स्मोक पर्पल, फ़ॉरेस्ट ग्रीन और व्हाइट शामिल हैं।

कीमत और वैरिएंट्स की जानकारी

Xiaomi 17:

  • 12GB + 256GB: ¥4,499 (लगभग ₹56,000)
  • 12GB + 512GB: ¥4,799 (लगभग ₹60,000)
  • 16GB + 512GB: ¥4,999 (लगभग ₹62,000)

Xiaomi 17 Pro:

  • 12GB + 256GB: ¥4,999 (₹62,300)
  • 12GB + 512GB: ¥5,299 (₹66,000)
  • 16GB + 512GB: ¥5,599 (₹69,700)
  • 16GB + 1TB: ¥5,999 (₹74,700)

17 pro max xiaomi:

  • 12GB + 512GB: ¥5,999 (₹74,700)
  • 16GB + 512GB: ¥6,299 (₹78,500)
  • 16GB + 1TB: ¥6,999 (₹87,200)

Related Articles

Back to top button