Smriti Mandhana Century 2025: मुल्लांपुर में मंधाना की तूफानी पारी, क्या है उनका नया रिकॉर्ड?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुल्लांपुर में तूफानी शतक लगाकर महिला वनडे क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया।

Smriti Mandhana Century 2025: इंडियन महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने बुधवार को मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अपनी बैटिंग के जलवे दिखाए।
उन्होंने एक ऐसी पारी खेली, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मंधाना ने सिर्फ 91 गेंदों में 117 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे। Smriti Mandhana Century 2025 महज 77 गेंदों में पूरी हुई और इस पारी ने इतिहास रच दिया। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया और इसके साथ ही भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाली खिलाड़ी भी बन गईं।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK Asia Cup 2025: मैच के बाद हाथ न मिलाने पर BCCI ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें कि Smriti Mandhana के इस शतक ने उन्हें महिला वनडे क्रिकेट की सर्वाधिक शतक लगाने वाली खिलाड़ियों की सूची में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। उन्होंने अब तक 12 वनडे शतक पूरे किए हैं और इस सूची में वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सूची में इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट भी 12 शतक के साथ शामिल हैं। हालांकि, इस रिकॉर्ड में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग हैं, जिनके नाम 15 शतक हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड की क्रिकेटर सूजी बेट्स हैं, जिनके नाम 13 शतक हैं।
ये भी पढ़ें- Live cricket india vs pakistan asia cup 2025: क्या अब भारत-पाक मैच में पहले जैसी बात नहीं रही?
भारत के लिए स्मृति मंधाना का शतक भी कई मायनों में खास था। Smriti Mandhana ने इससे पहले आयरलैंड के विरुद्ध 70 गेंदों में Century लगा कर भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड भी बनाया था। अब मुल्लांपुर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 77 गेंदों में शतक पूरा करके इस रिकॉर्ड को और भी मजबूत किया। उनकी तेज-तर्रार बैटिंग ने भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई।



