रज़ा इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुलतानपुर/ रज़ा इंटर कॉलेज में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर श्री राम उग्रह कुशवाहा , अंजू , श्वेता सिंह, वासुदेव यादव , दिनेश यादव तथा कुड़वार पुलिस स्टेशन से आए अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण से हुआ। कॉलेज के प्रबंधक अनवर जमाल तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया और महिला सशक्तिकरण को समाज की आवश्यकता बताते हुए छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर श्री राम उग्राह कुशवाहा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है। उन्होंने विस्तार से बताया कि किस प्रकार संदिग्ध मैसेज, कॉल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से अपराधी बच्चों व महिलाओं को निशाना बनाते हैं और इससे बचाव के उपाय क्या हो सकते हैं।

अंजू, श्वेता सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने भी छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाएँ शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे आएँ।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार भी प्रस्तुत किए। छात्राओं ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी साइबर अपराधों से सतर्क रहेंगी और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगी।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ को भी साइबर क्राइम से जुड़े खतरों व सावधानियों की जानकारी दी गई।

अंत में प्रबंधक अनवर जमाल एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और भविष्य में भी ऐसे सार्थक कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button