सरसों के खेत में मिला महिला का शव: फैली सनसनी

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गाँव मोहकम नगर खेड़ा सिंघावली जगसौरा में बुधवार रात एक बुजुर्ग महिला का शव सरसों के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। उसके सिर पर पीछे से ईंट से प्रहार कर सिर कुचलकर कर हत्या को अंजाम दिया गया।

महिला के सिर पर पीछे से हुए वार से उसका का मुंह खेत की मिट्टी के अंदर धंसा हुआ था।बुधवार शाम को उक्त गांव निवासिनी राममूर्ती पत्नी सूरतराम राजपूत उम्र करीब 75 वर्ष अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेतों से चने का साग और लकड़ी बीनने खेतों की तरफ गई थीं। लेकिन देर रात तक वापस न आने पर चिंतित परिजनों ने पहले आसपास तलाश की पर जब कोई सुराग नहीं मिला तो ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की।

रात को करीब सात बजे उसका खून से लथपथ शव गांव से ही कुछ दूरी पर सरसों के खेत में पड़ा मिला।घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी सीओ आयुषी सिंह थानाध्यक्ष कमल भाटी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने बताया कि राम मूर्ति के सिर पर पीछे से ईट के प्रहार से गंभीर निशान थे,जिससे हत्या की आशंका जताई।

गांव में हुई इस घटना से दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के तीन बेटे देवेंद्र कुमार जितेंद्र और प्रहलाद हैं जो कि शादीशुदा है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतका के बड़े बेटे देवेंद्र कुमार की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में सीओ आयुषी सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है,घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है,जल्द ही आरोपी का पता लगाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button