वर्षों से जमे वन क्षेत्राधिकारी की मिलीभगत से हरियाली पर धड़ल्ले से चल रहा बेखौफ़ आरा

महराजगंज, रायबरेली। पुछल्ले कर्मियों पर कार्यवाई की चमक धमक दिखा लकड़ी माफियाओ पर अंकुश लगाने की पहल सराहना के बजाए भीतर खाने मैंनेजमेंट वाले साहब को बचाने के चल रहे जतन की पोल खुल रही है।

बताते चलें कि क्षेत्र में अंधाधुंध हरियाली पर आरा चलाने की लगातार शिकायत होने पर हरकत में आए डीएफओ प्रखर मिश्रा के निर्देश पर विगत दिनों सचल दल प्रभारी राम बिहारी शुक्ला और नितिन की निगरानी में चंदापुर चौराहे के निकट अवैध लकड़ी लदे दो पिकअप और एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर रायबरेली डिवीज़न भेजा।

जहाँ दोनों पिकअप पर 75-75 हजार व ट्रैकटर ट्राली पर एक लाख का जुर्माना लगा डीएफओ प्रखर मिश्रा द्वारा बलि के बकरो के तौर पर हलोर बीट प्रभारी श्याम बाबू का तबादला व महराजगंज फारेस्टर कृष्ण गोपाल शर्मा को कार्यालय संबद्ध करने की कार्यवाई की गयी, दबी जुबान विभागीय लोगों द्वारा यह कार्यवाही वन रेंजर अधिकारी बछरांवा को बचाव के तौर पर देखी जा रही।

मालूम हो की तीन वर्षो से वन क्षेत्राधिकारी के पद पर जमे नावेद अहमद सिद्दीकी की तैनाती के बाद से हलोर, चंदापुर क्षेत्र में हरियाली पर आरा बेखौफ़ हो चलता रहा। जिस पर साहब द्वारा जुर्माना जमा करा लकड़ी ठेकेदारों को बेधडक कुल्हाड़ी चलाने की सिखाई गयी तिकड़म हरियाली को उजाड़ने में मुफीद साबित हुई है।

जानकारों के अनुसार इन तीन वर्षो के दौरान हलोर व चंदापुर क्षेत्र के लकड़ी माफियाओ के रौब व रुतबे की बढ़ोत्तरी हर किसी को हैरान किए है। नाम न छापने की शर्त पर एक लकड़हारे ने बताया की नीम, आम, गूलर हो या जामुन किसी भी पेड़ का जुर्माना करा रसीद कटा लेने के बाद तो इन पेड़ो पर होने वाली कटान को कोई पूछने वाला भी नहीं। जिस पर बाग़बा हो गए लकड़हारे, हाल पूछा तो रों पड़े पेड़ सारे पंक्तियाँ आक्सीजन और 40 से 42 डिग्री टेम्परेचर में ठंडक देने वाले बेज़ुबा पेड़ो की पीड़ा कहने को काफी है। फिलहाल डीएफओ प्रखर मिश्रा द्वारा देर से ही सही की गयी कार्यवाई से छोटे लकड़कटो में हड़कंप देखा जा रहा किन्तु बड़ी कार्यवाई कर लकड़ी माफियाओ का दबदबा एवं दबाव पर कितना अंकुश लगता है यह देखने वाली बात है।

डीएफओ प्रखर मिश्रा ने बताया की अवैध कटान करने वालो को बक्शा नहीं जाएगा, अवैध कटान की सूचना पर एक्शन न लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कठोर कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button