होटल-घरों के लोगो को किसने किया कैद?
एक होटल-आठ घरों के कुण्डों में बाहर से मजबूत तार जड़कर किया बंद

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा के मोहल्ला स्टेशन रोड शेखजी का हाता निवासियों में उस समय हड़कंप के साथ दहशत फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने बीती रात्रि एक होटल व आठ घरों समेत नौ आवासीय भवनों में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया है। बदमाशों ने एक साथ नौ आवासीय भवनों में बारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से भवनों के दरवाजों के कुण्डों को बाहर से लोहे के मजबूत तारों से जड़ के सभी गृहस्वामियों को कैद कर दिया। हालांकि बदमश किसी आहट के कारण अनहोनी बारदात को अंजाम दिए बगैर लापता हो गए,और संभावित घटना घटित होने से बच गई।
प्रातः रोज की तरह जब गृहस्वामी जागे तो बाहर से दरवाजे बन्द होने के कारण कोई बाहर नहीं निकल सके और परिवार सहित खुद कैद में महसूस करके एक दूसरे को फोन से दरवाजे खुलवाने का निवेदन करते रहे लेकिन यहां तो लगभग सभी भवन बाहर से बन्द थे जिसके कारण पड़ोसी कोई किसी का दरवाजा खोने की मदद नहीं कर सका जिसपर आरके होटल के स्वामी रवि यादव पूर्व सभासद ने होटल के दूसरे गेट से निकल कर पड़ौसियों की मदद कर सभी के दरवाजे खुलवाये।
पीड़ित भवन स्वामी पूर्व प्रधान जनडौल सिंह उर्फ गुड्डू,होमसिंह यादव,प्रदीप चतुर्वेदी,विक्की मिश्रा, बृजनेश,विशाल श्रीवास्तव,मनोज, बेटालाल गोस्वामी और राम मिलन यादव ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने बीती रात्रि किसी अनहोनी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उन सभी के आवासीय भवनों के मुख्य दरवाजों के कुण्डों में लोहे का मजबूत तार जड़ कर उन्हें घरों में कैद किया गया था,लेकिन किसी अनजान आहट को सुन बदमश बगैर घटना को अंजाम दिए ही मौके से भाग जाने में सफल हो गए। उक्त सनसनीखेज घटना के बाद से भवन स्वामियों में दहशत व्याप्त है।
पीड़ित सभी गृहस्वामियों ने पुलिस प्रशासन से घटना की जांच कर अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार करने और नियमित गस्त कराए जाने की मांग की है।



