किस विटामिन की कमी से सफेद होते हैं बाल
White Hair Causes: आजकल के दौर में सफेद बाल सिर्फ बुढ़ापे की दस्तक नहीं रहे। 20 से 25 साल के युवाओं के सिर पर चांदी जैसी चमकती लटें दिखना अब एक आम बात हो गई है। लोग अक्सर इसे जेनेटिक मानकर छोड़ देते हैं या फिर महंगे शैंपू और तेलों में समाधान ढूंढने लगते हैं। मगर असल कहानी आपके शरीर के अंदर चल रही पोषक तत्वों की कमी से जुड़ी हो सकती है। हेल्थ विशेषज्ञ की मानें तो बालों का असमय रंग बदलना सीधे तौर पर आपकी डाइट और लाइफस्टाइल का आईना है।
विटामिन की कमी और बालों का रंग
हमारे बालों को काला बनाए रखने के लिए मेलेनिन नाम का पिगमेंट जिम्मेदार होता है। जब शरीर में कुछ खास विटामिन्स का स्तर गिरने लगता है तो मेलेनिन का उत्पादन भी धीमा पड़ जाता है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि विटामिन B12 और विटामिन D की कमी इस समस्या की सबसे बड़ी जड़ है। अगर आपके शरीर में इन दो जरूरी तत्वों का बैलेंस बिगड़ रहा है तो आपके बाल अपनी रंगत खोने लगेंगे। डॉक्टर अक्सर सलाह देते हैं कि बालों पर केमिकल लगाने से बेहतर है कि आप अपनी डाइट की जांच करवाएं।
धूप की रोशनी और कुदरती इलाज
Vitamin D को ‘सनशाइन विटामिन’ भी कहा जाता है क्योंकि इसका सबसे बड़ा स्रोत सूरज की किरणें हैं। आजकल हम अपना ज्यादातर वक्त दफ्तरों या घरों के अंदर बिताते हैं जिससे शरीर को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना कम से कम 15 मिनट सुबह की गुनगुनी धूप में बैठना आपके बालों के लिए जादू की तरह काम कर सकता है। यह न सिर्फ बालों को सफेद होने से रोकता है बल्कि उनकी जड़ों को मजबूती भी प्रदान करता है।
Isabgol benefits hindi: कब्ज हो या दस्त, ईसबगोल लेने का ये सही तरीका बदल देगा आपकी सेहत
क्या खाएं कि बाल बने रहें काले
अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल लंबे समय तक जवान दिखें तो रसोई में रखे खान-पान पर ध्यान देना होगा। डेयरी उत्पाद जैसे दूध और पनीर विटामिन D के बेहतरीन स्रोत हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो मशरूम को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। वहीं मांसाहारी लोग अंडे और फैटी फिश के जरिए इस कमी को पूरा कर सकते हैं। सही खान-पान और थोड़ा सा वक्त कुदरत के बीच बिताकर आप सफेद बालों की इस परेशानी को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।



