पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसा, आग में एक कांस्टेबल के परिवार के 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें पुलिस सिपाही जावेद के पूरे परिवार की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने एक वैगन आर कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार का CNG टैंक फट गया और भीषण आग लग गई। इस भयानक हादसे में दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जिले बाराबंकी में हुए एक भयानक हादसे में आजमगढ़ में तैनात पुलिस कांस्टेबल जावेद की पत्नी और बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जावेद को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है। उनका परिवार मऊ से लखनऊ जा रहा था। उसी समय एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार का CNG टैंक फट गया और आग लग गई।
हादसे में वैगन आर कार में बैठी दो महिलाओं और तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। आग लगने के बाद वे कार का दरवाजा भी नहीं खोल पाए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने 5 लोगों को बाहर निकाला, मगर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों के नाम गुलिश्ता, समरीन, इल्मा, इश्मा, जियान हैं।
किराया 5000 से सीधा 40,000 तक, हाईकोर्ट ने पूछा- लूट मचाने की खुली छूट किसने दी
कैसे हुआ ये हादसा
बाराबंकी के DM शशांक त्रिपाठी की दी गई जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए एक भयानक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया है और जांच कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज़ रफ़्तार की वजह से हुआ या ड्राइवर को नींद आ गई।



