रक्तदान व्यक्ति के जीवन का महादान
रक्तदान से लाचार मरीजों की बचाई जा सकती है जिंदगी

इटावा। मानवता और समाजसेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को शीतला प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज में रक्तदाता समूह इटावा एवं उत्तर प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन इटावा इकाई के तत्वावधान में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। साथ ही लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाता समूह की ओर से नागरिकों और युवाओं से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि एनीमिया,थैलेसीमिया, डायलिसिस और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए समय पर रक्त मिलना बेहद जरूरी है।
एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरत के अनुसार कई मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। शिविर में सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आदित्य शिवहरे,उत्तर प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन इटावा इकाई के अध्यक्ष अभिषेक दुबे,रक्तदाता समूह के सचिव पंकज भदौरिया समेत विद्यालय के प्रधान लिपिक राहुल चौहान मौजूद रहे। शरद चौधरी,सपना चौधरी, नितिन त्रिपाठी,शेखर दुबे,गौरव शुक्ला,सुनील अग्निहोत्री,अंकित दुबे, विकास,विश्वनाथ प्रताप, प्रशांत मिश्रा,अंजुल राजपूत,सुनील शर्मा, प्रिंस,रवि चौहान, आदित्य प्रताप और शिवकिशोर सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदाता समूह से शरद तिवारी,विमलेश तिवारी, सौरभ परिहार,राजेश दुबे और मोहम्मद शब्बीर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान रक्त केंद्र की टीम ने शिविर में रक्त संग्रह की व्यवस्था संभाली। टीम में डॉ.रिषभ,टेक्नीशियन मो.सलमान सिद्दीकी, सुनील स्वामी,मुकेश, देवेश,प्रियंका पाल, कपिल,अवध,राजेश और विमलेश शामिल रहे।



