तीन दिवसीय एचआईवी व एड्स जागरूकता शिविर का समापन

सुल्तानपुर। परिवहन निगम अपने चालक,परिचालक व विभागीय अधिकारियों के स्वास्थ्य संबंधी जांच-पड़ताल के लिए एचआईवी/एड्स व नेत्र परिक्षण के लिए डिपो परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर का आयोजन किया गया,जिसका समापन बुधवार को हो गया।
वरिष्ठ नेत्र परिक्षण अधिकारी जयभीम ने बताया तीन दिवसीय शिविर में निगम कर्मचारी व अधिकारियों की आंखों की जांच-पड़ताल में कई कर्मियों की आंखों में मोतियाबिंद की शुरुआत थी,तो कुछ कर्मियों में आंखों की रोशनी कम होने की समस्या रही,जिन्हें उपचार के साथ ही नेत्र सर्जन से परामर्श की सलाह दी गई,इसी तरह डिपो परिसर में समस्त चालक,परिचालको के साथ ही एआरएम, इंचार्ज व आफिस स्टाफ की एचआईवी/एड्स की जांच की गई।
जांच टीम का नेतृत्व डां.अफसार, एलटी राजीव लोचन पांडेय, क्षयरोग परिक्षण अधिकारी सुरेश कुमार, पंकज तिवारी सहित क्षयरोग विभाग के कर्मी मौजूद रहे,एचआईवी/एड्स शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में अयोध्या मंडल की प्रमुख समाजिक संस्था प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही और संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने महती भूमिका निभाई, तीन दिवसीय शिविर में परिवहन निगम सुल्तानपुर एआरएम सुरेश चंद्र यादव,एन.आर सरोज डिपो इंचार्ज,वरि.सहायक अजय सिंह, लिपिक जेपी सिंह सहित दर्जनों परिवहन निगम के कर्मी उपस्थित रहे।



