क्या धूप में रखे पानी सच में विटामिन-D होता है, जानें पूरी बात
Vitamin D claim: सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि पानी को कुछ समय के लिए धूप में रखकर पीने से शरीर को विटामिन D मिलता है। हालांकि यह जानकारी आकर्षक है मगर विज्ञान इसका समर्थन नहीं करता। आईये जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है और क्या सच में पानी धूप में रखने से विटामिन D मिलता है।
विटामिन D का मुख्य स्रोत क्या है?
विटामिन D के बारे में जानकारी रखने वाले लोग जानते हैं कि यह शरीर के लिए आवश्यक विटामिन है। हालांकि, ये सीधे तौर पर खाद्य पदार्थों से नहीं मिलता, बल्कि इसे मुख्य रूप से सूर्य की किरणों से प्राप्त किया जाता है। जब हमारी त्वचा सूर्य की UVB किरणों के संपर्क में आती है, तो शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से विटामिन D बनता है।
इस प्रक्रिया को ऑल्ट्रावायलेट रेज (UVB) कहा जाता है, जो सीधे त्वचा पर असर डालती है। यह कोई जादूई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि एक वैज्ञानिक घटना है, जिसमें सूर्य की रौशनी में शरीर को विटामिन D मिल जाता है।
पानी पर क्यों नहीं असर डालती UVB किरणें?
अब, सोशल मीडिया पर फैलने वाले दावे में यह कहा जा रहा है कि पानी को धूप में छोड़ने से उसमें विटामिन D बनता है। यह पूरी तरह से गलत है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो पानी में कोई भी बायोलॉजिकल प्रक्रिया नहीं होती, जो विटामिन D का निर्माण करे। UVB किरणें केवल त्वचा पर असर डालती हैं, न कि पानी पर।
kiwi benefits in hindi: रोज एक कीवी खाने से शरीर में होंगे ये 6 बदलाव, जानें खाने का तरीका
पानी सिर्फ गर्म हो सकता है, मगर इससे पानी के पोषक तत्वों में कोई बदलाव नहीं आता। इस कारण पानी को धूप में रखने से विटामिन D का निर्माण नहीं होता।
क्या धूप में रखा पानी पीना हानिकारक है?
चिंता की कोई बात नहीं है। यदि आप पानी को धूप में रखते हैं, तो इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक नहीं होगा। मगर यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि इस प्रक्रिया से पानी में कोई विशेष स्वास्थ्य लाभ नहीं जुड़ा है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि धूप में रखा पानी पीने से शरीर को विटामिन D मिलता है।



