लोकसभा क्षेत्र भ्रमण कर देवतुल्य जनता से हुए रूबरू: सपा सांसद राम भुआल निषाद

सुल्तानपुर। संसदीय क्षेत्र 38 लोकसभा में कल दिनांक 22 दिसंबर 2025 को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कूरेभार पर सांसद पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व शुभचिंतको द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहाँ से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचकर लोकसभा क्षेत्र से आये देवतुल्य जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुना एवं उनके समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

इसके बाद गेस्ट हाउस में जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देशित किए की जनता के द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों को समय से निस्तारण व समाधान किया जाए और हमारे विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें। यदि कोई भी अधिकारी,कर्मचारी लापरवाही करता है उसके ऊपर कारवाई की जाएगी। इसके उपरांत विधानसभा इसौली के ग्राम सभा मिठनेपुर में विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव व पार्टी पदाधिकारीगण के नेतृत्व में जनसभा को संबोधित किया एवं वहां उपस्थित जनता की समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया। उसके बाद धनपतगंज पहुँचकर हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया।

Related Articles

Back to top button