दो चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिवगढ़, रायबरेली। थाना पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दरियावगंज नहर पुलिया के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान विनोद के रूप में हुई। वह अकबरगंज मजरे अलीपुर, थाना शिवगढ़, रायबरेली का रहने वाला है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल (नंबर UP32 JU 6096) बरामद हुई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलीपुर नहर पुलिया के पास से दूसरी मोटरसाइकिल (नंबर UP32 BY 0363) भी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहली बाइक को उसने करीब 4 महीने पहले लखनऊ के तेलीबाग इलाके से चुराया था। इस मामले में पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज है। दूसरी बाइक कुछ दिन पहले लखनऊ के उत्तरठिया से चुराई गई थी। आरोपी इन बाइक को बेचने जा रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक आयुष वत्स, सत्यपाल सिंह, मुख्य आरक्षी नीरज कुमार, आरक्षी आशीष, शेषधर और रोहित पाल शामिल थे।



