जर्जर सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीण

लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ने उठाई मांग

जसवंतनगर, इटावा। क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार शाक्य ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सीओ आयुषी सिंह को सौंपा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हाईवे से डुढ़हा,जारीखेड़ा,कुंजपुर होकर वैदपुरा जाने वाली सड़क लगभग एक किलोमीटर दूरी तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह बने गड्ढों में वर्षा का पानी भर जाने से सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे आमजन,स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कुलदीप शाक्य ने मांग की कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देशित कर सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सुधार कार्य प्रारंभ नहीं हुआ,तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी जाएगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान उनके साथ करीब आधा दर्जन युवा साथी भी मौजूद रहे,जिन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

Related Articles

Back to top button