चकबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, चकबन्दी नहीं हुई तो करेंगे मतदान का बहिष्कार

ऊँचाहार, रायबरेली। चकबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चकबन्दी कराये जाने की मांग की और इस दौरान ग्रामीणों ने चुनाव के वोट बहिष्कार का एलान किया है।
गुरुवार को ब्लाक क्षेत्र के शहजादपुर गाँव के दर्जनों ग्रामीणों ने हाथ में बैंनर लेकर प्रदर्शन करते हुए चकबन्दी नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए चकबंदी कराये जाने को लेकर प्रदर्शन किया।ग्रामीण शत्रुघ्न सिंह, गिरिजेश मिश्रा आदि ने बताया कि देश की आजादी के बाद से गांव में आजतक चकबन्दी नहीं हुई हैं, जिससे किसानों को कई तरह की समस्या उत्पन्न होती हैं, ग्रामीणों ने साफतौर पर कहा है कि अगर चकबंदी नहीं कराई गई तो विधानसभा में वो लोग मतदान नहीं करेंगे।
इस दौरान लाल बहादुर सिंह, कुलदीप कुमार, अनिल यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, सुशील सिंह, गौरव सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।



