गांव की बेटी का हाईवे पर हुआ स्वागत
ग्राम अधियापुर की बेटी ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

जसवंतनगर,इटावा। अधियापुर गांव की बेटी जो भारतीय वायु सेना में अग्निवीर पद पर चयनित हुई थी प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत यहां घर वापस लौटने पर क्षेत्र में हाईवे मलाजनी चौराहे के निकट एक निजी प्रतिष्ठान पर उसका स्वागत सम्मान किया गया।
स्वागत के दौरान उपस्थित लोगों ने अग्निवीर कीर्ति शाक्य को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिवार की बेटी ने मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह नौकरी हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य युवतियों को भी देश सेवा और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से कुलदीप शाक्य,पवन शाक्य,उदय शाक्य,विनय शाक्य,अंकित शाक्य, ललित शाक्य,सौरभ शाक्य,अखिलेश शाक्य, इंद्रपाल शाक्य,पंकज शाक्य,वंदना शाक्य,पिंकी शाक्य एवं आरती शाक्य शामिल रहे।



