एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन फोटो पर पोती कालक

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

मुरादाबाद।भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस ने न्यूज़ एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर एंकर अंजना ओम कश्यप की फोटो जलाई और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने उसकी फोटो पर कालिक पोतते हुए न्यूज़ चैनल और अंजना ओम कश्यप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन के दौरान वाल्मीकि समाज का कहना है कि अंजना ओम कश्यप ने वाल्मीकि भगवान के प्रकट दिवस के उपलक्ष में हमारी भावनाओं को आहत किया है, जिससे पूरे वाल्मीकि समाज में रोशुरू उत्पन्न है मामले की जानकारी देते हुए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मवीर लल्ला बाबू द्रविड ने बताया कि न्यूज़ एंकर अंजना ओम कश्यप के द्वारा भगवान वाल्मीकि को अपशब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे पूरे वाल्मीकि समाज में खासा रोष है।

पूरे वाल्मीकि समाज की धार्मिक भावनाओं को अपमानित किया गया है हम मांग करते है कि एंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए इसी क्रम में आज जिला कलेक्ट्रेट पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस के बैनर तले एंकर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जताते हुए उसके फोटो पर कालिक पोती गई है और उसकी फोटो भी चलाई गई है इसके साथ ही न्यूज़ एंकर के बैनर पर जूते की बरसात भी की गई है और प्रशासन से मांग की गई है कि इसके खिलाफ स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज की जाए नहीं तो पूरे जनपद में अलग-अलग चौराहो पर न्यूज़ एंकर ओम कश्यप के खिलाफ विरोध जारी रहेगा और उसके पुतले भी फूंके जाएंगे।

Related Articles

Back to top button