अब UPI करने पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, जानिए सरकार का फाइनल फैसला

UPI Payment Charge: पिछले कुछ दिनों से UPI पेमेंट को लेकर लोगों के मन में एक बड़ा सवाल बना हुआ है। क्या आने वाले समय में UPI से पैसे भेजने या सामान खरीदने पर ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा? पेमेंट एंड सेटलमेंट एक्ट में हुए बदलाव के बाद इस मुद्दे पर चर्चा तेज हुई है। बदलाव के तहत बैंकों की ओर से मर्चेंट से UPI ट्रांजैक्शन पर शुल्क लेने से जुड़ी पुरानी रोक हटाई गई है।

हालांकि इस बदलाव का मतलब यह नहीं है कि अब हर UPI भुगतान पर आम यूजर से पैसा लिया जाएगा। सरकार ने शनिवार को इस मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि फिलहाल ग्राहकों के लिए UPI भुगतान पहले की तरह मुफ्त रहेगा।

UPI से भुगतान करने वालों के लिए क्या बदलेगा?

अगर आप दुकान पर QR कोड स्कैन करके भुगतान करते हैं या किसी व्यक्ति को UPI के जरिए पैसे भेजते हैं तो आपको इसके लिए अलग से ट्रांजैक्शन फीस नहीं देनी होगी। सरकार के मुताबिक आम यूजर्स पर UPI पेमेंट का सीधा शुल्क लगाने की योजना नहीं है।

यानी रोजमर्रा की खरीदारी हो या किसी परिचित को पैसे ट्रांसफर करने हों। UPI का इस्तेमाल सामान्य ग्राहकों के लिए बिना शुल्क जारी रहेगा।

एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे भेजना भी रहेगा मुफ्त

UPI के जरिए व्यक्ति से व्यक्ति को किया जाने वाला भुगतान भी फ्री रहेगा। कोई व्यक्ति अपने दूसरे बैंक अकाउंट में रकम भेजता है या किसी अन्य व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करता है तो इस तरह के लेनदेन पर ग्राहक से शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इसका मतलब साफ है कि UPI का सबसे आम इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों पर इस बदलाव का सीधा वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

व्यापारियों पर लग सकता है मामूली MDR

फीस को लेकर असली बदलाव कुछ व्यापारियों के स्तर पर देखने को मिल सकता है। यदि शुल्क व्यवस्था लागू होती है तो तय सीमा से अधिक और सीमित संख्या वाले कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मामूली मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR लगाया जा सकता है।

दो साल की FD का प्लान, SBI, PNB या Canara Bank; जानें कौन देता है सबसे ज़्यादा ब्याज

वित्त मंत्रालय के अनुसार इसकी दर डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले MDR के मुकाबले काफी कम रखी जाएगी। वहीं किराना दुकानदार और सब्जी विक्रेता जैसे छोटे कारोबारियों को इस व्यवस्था के दायरे से बाहर रखने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button