शिक्षा रत्न विजय शंकर छात्रवृत्ति समारोह: लिटिल फ्लावर स्कूल के होनहारों को मिला सम्मान

सुजीत कुमार मऊ। बीते वर्षों के तरह इस वर्ष भी मऊ जिले में स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के मेधावी छात्रों ने “शिक्षा रत्न विजय शंकर छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत सम्मान प्राप्त किया ।
लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “विजय शंकर शिक्षा रत्न छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस योजना के अंतर्गत 95% या उससे अधिक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में शामिल अमृता यादव, उमर फरहान, कृतिका राय, अंजली पांडेय एवं सौरभ यादव को 21 हजार और साथ ही 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिसमें अश्वनी यादव, पवन यादव ,प्रतीक कुमार यादव, मुबाशिर अफरोज, श्रुति विजय , सुमित कुमार,एवं मोहम्मद ताहिर को 11 हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया।
वही इसी कड़ी में वाणिज्य विषय मे अंशुमन श्रीवास्तव को जिला टॉपर होने पर 21 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जीता लेप्चा ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रतिभा तभी सार्थक होती है जब उसके साथ निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच जुड़ी हो। यह छात्रवृत्ति केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में और अधिक ऊँचाइयाँ प्राप्त करने की प्रेरणा है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी विद्यालय, परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।”
विद्यालय के प्रबंधक श्री मुरली सर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना चाहिए। शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति के जीवन को नई दिशा और समाज को नई पहचान देती है।”



