दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल : सैफई रेफर
भावलपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा : दूसरी बाइक सवार मौके से भागे

जसवंतनगर,इटावा। बुधवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर भावलपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक और युवती घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
घायल जमाल खां पुत्र जुनैद खां निवासी अजीतापुरा,थाना गोहन, जिला जालौन और सानिया पुत्री मुन्ना खां निवासी कालपी, जिला जालौन आगरा से औरैया जा रहे थे। हादसे की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष ललित चतुर्वेदी कांस्टेबल प्रदीप कुमार और प्रशांत पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दूसरी बाइक पर सवार लोग भाग गए थे।



