बाल मेला में दो दर्जन प्रतियोगी छात्र सम्मानित

उच्च प्राथमिक विद्यालय के नन्हें छात्रों ने प्रस्तुत की कलाएं

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंधेसी पचार में संचालित उच्य प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से बाल मेला का भव्य आयोजन किया गया।

मेले में विशेष रूप से पहुंचे युवा समाजसेवी अशोक कठेरिया ने मेला अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजई छात्र छात्राओं को प्रतीक चिह्न मेडल आदि नगद राशि भेंटकर सम्मानित किया।

बाल मेला का शुभारंभ मां शिक्षा की देवी मां सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बाल मेला के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं विद्यालय प्रशासन द्वारा कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजई छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
बाल मेला को आकर्षण बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सपना यादव और सहायक अध्यापक मोहम्मद सलीम अशरफ का विशेष योगदान रहा,साथ ही वर्षा वर्मा, कंचन कठेरिया,अन्नू देवी,अजर सिंह ने सहयोग प्रदान किया।
बाल मेला में छात्रों द्वारा लगाई गई खाने पीने की दुकान से ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी कर नन्हें मुन्हें छात्र छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button