शहीद हुए शिक्षामित्रों को किया गया नमन

छात्रो के कार्यक्रम व वर्तमान हालात के मद्देनजर संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा हुए गिरफ्तार

सुलतानपुर- 25जुलाई 2017 को शिक्षामित्रो के सपनों की उड़ान रोकने वाला दिन रहा है। इस दिन ही हमारे सैकड़ो साथी काल के गाल में समा गए और अब तक यह संख्या कई हजारों में पहुंच चुकी है।

25 जुलाई को शिक्षामित्र समाज संकल्प और श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाता रहा है। इस दिन ही असमय हमारा साथ छोड़ चुके अपने बीच के उन साथियों के परिजनों को यथासंभव सांत्वना/ सहयोग देने का कार्य किया जाता है। आदर्श शिक्षामित्र एशोसिएशन के आह्वान पर जिले के विद्यालयो मे शिक्षामित्र काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते है।।

यह दिन शिक्षामित्र परिवार के लिए शोक का दिन होता है इसलिए 25 जुलाई को सभी साथी किसी भी हर्षोल्लास पूर्ण कार्यक्रम में शामिल नही होते और अपने कार्य स्थल पर रहते हुए बांह पर काली पट्टी बांधकर सारा दिन शैक्षणिक कार्य करते हुए, अपने साथियों को याद करते हुए 2 मिनट मौन श्रद्धांजलि देने का काम किया।।ज्ञातव्य हो कि आदर्श शिक्षामित्र संगठन द्वारा अब तक 33 मृतक शिक्षामित्र परिवारो को आर्थिक सहयोग कर चुके है ।

और आगे टीएससीटी के माध्यम से करते रहेगे ।।।श्रध्दांजलि अर्पित करने वालो मे जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा,संरक्षक के.सी.मिश्र, महामंत्री प्रदीप यादव, महिला मोर्चा से किरन वर्मा, पूनम मिश्रा रीना उपाध्याय, ज्ञानेश्वरी देवी, मन्जू मिश्रा , श्रध्दा पाठक अखिलेश तिवारी , रणजीत सिंह, मेवालाल, अमिताभ गौतम अशोक कनौजिया, मो अफसर, लक्ष्मण सिह, पंकज सिंह,अभिषेक उपाध्याय,पं अम्बरीष मिश्र, सत्य नारायण यादव यादव, प्रदीप कुमार राजेश यादव जगदीश प्रसाद,भारत यादव, हरिओम भट्ट, चन्द्र जीत यादव रमाकांत तिवारी, ज्ञान शंकर पाठक, विनोद सरोज, सन्तोष कुमार, प्रदीप कुमार , जगध्यान यादव, प्राची सिंह, प्रतिमासिंह, पुष्पा , शाहआलम , मो इफकार, रवीन्द्र प्रताप सिंह, जयेन्द्र प्रताप सिंह,उमाशंकर तिवारी, शशि प्रभा विवेक सिंह , जय प्रकाश यादव आदि लोगो ने अत्रुपूर्ण श्रध्दांजलि दी है। यह जानकरी जिला मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी ने दी है ।।

Related Articles

Back to top button