धर्मेंद्र के वो 3 रिकॉर्ड जो शाहरुख और सलमान मिलकर भी नहीं तोड़ पाए

बॉलीवुड की दुनिया में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। मगर एक ऐसा ‘वीर’ रिकॉर्ड है जो दशकों से अचल है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ‘गरम-धरम’ यानी धर्मेंद्र की। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ रोमांटिक या एक्शन फिल्में ही नहीं दीं बल्कि एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जिसे तोड़ना आज के सुपरस्टार्स के लिए लगभग नामुमकिन है। चाहे वो ‘भाईजान’ सलमान हों या ‘किंग खान’ शाहरुख कोई भी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है।

सेहत से जुड़ी अच्छी खबर

सबसे पहले तो एक अच्छी खबर। हाल ही में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत कुछ बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर अब फैंस और परिवार की दुआओं से वो पूरी तरह से ठीक हो रहे हैं। बीते 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब वो घर पर आराम कर रहे हैं।

हिट फिल्मों के असली ‘बाज़ीगर’

धर्मेंद्र जी ने अपने लंबे फिल्मी सफर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ‘नायक’ के तौर पर सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है?

जी हां! आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने 74 से भी ज्यादा सफल फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। उनके फैंस का कहना है कि आज के किसी भी दौर के स्टार के लिए इस रिकॉर्ड को छूना शायद संभव न हो।

74 से ज़्यादा हिट फिल्में बतौर मुख्य अभिनेता

यह संख्या शाहरुख खान सलमान खान या रणबीर कपूर जैसे अभिनेताओं के लिए भी चुनौती है।

खुद ही तोड़ दिया था अपना रिकॉर्ड!

दिलचस्प बात यह है कि धर्मेंद्र ने एक बार अपना ही बनाया हुआ रिकॉर्ड खुद ही तोड़ दिया था। 1970 के दशक में धर्मेंद्र एक्शन हीरो के तौर पर छा गए थे। साल 1973 में उनकी ‘जुगनू’ ‘शोले’ और ‘यादों की बारात’ जैसी कई फिल्में रिलीज़ हुई थीं। उस साल उन्होंने करीब आठ हिट फिल्में देकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था।

अब कैसी है धर्मेंद्र की हेल्थ, बेटे सनी ने बताई सारी बात

मगर ‘गरम-धरम’ यहीं नहीं रुके। साल 1987 में तो बॉक्स ऑफिस पर सचमुच ‘ग़दर’ मच गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उस साल उनकी लगभग 10 फिल्में रिलीज़ हुईं और कमाल देखिए उनमें से नौ फिल्में सुपरहिट रहीं! इस तरह उन्होंने अपने ही आठ हिट फिल्मों वाले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। यह अपने आप में एक अनोखी मिसाल है।

Related Articles

Back to top button