रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से उठा पर्दा, जानें फिल्म कब होगी रिलीज

रणबीर कपूर की "रामायण" को लेकर ताजा अपडेट्स: पोस्टर रिलीज़, फिल्म की शूटिंग, स्टार कास्ट, और आगामी रिलीज़ तारीख पर जानें सारी डिटेल्स।।

ranbir kapoor ramayana update: रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म “रामायण” को लेकर फैंस की उत्सुकता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मूवी के ऐलान के बाद से ही इसके हर छोटे-बड़े अपडेट को लेकर लोग जागरूक हैं। इस फिल्म को नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

राम नवमी पर पोस्टर रिलीज़ की उम्मीद (ramayana poster release date)

मूवी के मेकरों ने आगामी रामायण के किरदारों के पोस्टर को लेकर एक दिलचस्प खबर साझा की है। सूत्रों के मुताबिक, राम नवमी (जो कि 27 मार्च को पड़ने वाली है) के मौके पर फिल्म के प्रमुख किरदारों के पोस्टर रिलीज़ किए जा सकते हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर इस तिथि के आसपास दर्शकों को एक बड़ी झलक मिलने की संभावना है।

मूवी की शूटिंग और रिलीज़ अपडेट्स

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, “रामायण” की पहली कड़ी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल फिल्म के एडिटिंग का काम जारी है। अक्टूबर 2025 में यह खबर सामने आई थी कि वीएफएक्स (VFX) पर काम भी तेजी से चल रहा है जो कि इस महाकाव्यिक फिल्म को और भी आकर्षक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा तो फिल्म की पूरी तैयारियां 2026 की गर्मी तक पूरी हो जाएंगी और इस बड़े प्रोजेक्ट को दिवाली के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा।

low budget movie: 16 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 407 करोड़, बॉलीवुड दिग्गज भी रह गए दंग

दो भागों में रिलीज़ होगी फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने इस हाई प्रोजेक्ट फिल्म को दो भागों में बांटने का फैसला किया है। पहले भाग की रिलीज़ दिवाली 2026 के दौरान होगी, जबकि दूसरे भाग का इंतजार दर्शक अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर करेंगे। ये मूवी भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक बनने जा रही है और दर्शकों को इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है।

Related Articles

Back to top button