होली पर खिला ‘केरल स्टोरी 2’ का रंग, छठे दिन की कमाई देख उड़े आलोचकों के होश

the kerala story 2 box office collection day 6: हिंदी सिनेमा में हाल ही में रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड ने विवादों के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई है। 27 फरवरी को सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म ने शुरुआत में धीमी रफ्तार दिखाई, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान खींचने लगी। पहले दिन फिल्म ने 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन दर्शकों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी के साथ 4.65 करोड़ रुपये कमाए।
कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म ने सप्ताहांत में भी अपनी पकड़ बनाए रखी। कमाई में मामूली 2.15% की वृद्धि देखी गई। हालांकि सप्ताह की शुरुआत, यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में 47.37% की गिरावट दर्ज हुई, जिससे यह साफ हुआ कि त्योहारों और विशिष्ट दिनों पर ही फिल्म का प्रदर्शन उभरकर सामने आता है।
होली पर दर्शकों की प्रतिक्रिया और कमाई
होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों के प्रदर्शन पर विशेष नजर रखते हुए, द केरल स्टोरी 2 का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा भी रोचक है। होली के छठे दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पिछले दिन यानी पांचवें दिन यह आंकड़ा 4 करोड़ रुपये था। इसके बावजूद, इस उत्सव ने फिल्म की कुल कमाई को 20 करोड़ रुपये के पार पहुंचाने में मदद की।
फिल्म की कमाई और प्रदर्शन पर नजर रखने वाली वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, अब तक भारत में फिल्म ने कुल 20.15 करोड़ रुपये की कमाई की है।
रणवीर सिंह vs यश की जंग खत्म? ‘धुरंधर’ से मुकाबला टला, टॉक्सिक की नई रिलीज डेट जानें
आपको बता दें कि 4 मार्च, 2026 को हिंदी दर्शकों की उपस्थिति लगभग 14.83% रही। शाम के शो में सबसे ज्यादा दर्शक, 18.43%, पहुंचे। इसके बाद रात के शो में 17.34%, दोपहर के शो में 16.21% और सुबह के शो में 7.32% दर्शक रहे। यह आंकड़े बताते हैं कि मुख्यतः शाम और रात के समय दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करते हैं।



