हाफ मैराथन क्रॉस कंट्री का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न

लखनऊ. राजधानी के सेवा ग्राम रेलवे कॉलोनी ग्राउंड में रविवार को हॉफ मैराथन क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 धावकों से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। द्वितीय रन फॉर अर्क हाफ मैराथन क्रॉस कंट्री का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक खेल भावना को प्रोत्साहित करना था। इस आयोजन में पुरुष,महिला, और किशोर, किशोरी, सहित विभिन्न आयु वर्ग के धावकों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।
मैराथन की शुरुआत सुबह 7 बजे हुई, और प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लेते हुए 15 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की दूरी को निर्धारित समय में पूरा किया। यह आयोजन अमित यादव एडवोकेट किया गया था। लखनऊ के उप महापौर चरनजीत गाँधी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह, सचिव जिला एथलेटिक एसोसिएशन सत्येंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दौड़ के आयोजक बी०एस० रावत, अजय नरेश यादव एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।



