रोज दालचीनी का पानी पिएं, मिलेंगे ये ढेरों फायदे

health benefits of Cinnamon water: भारतीय रसोई में मसालों का अपना एक अलग ही महत्व है। इन्हीं मसालों के बीच एक ऐसी लकड़ी मौजूद है जिसकी खुशबू मात्र से ही खाने का ज़ायका बदल जाता है। हम बात कर रहे हैं दालचीनी की। ये सिर्फ पकवानों का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि आयुर्वेद में इसे एक औषधि का दर्जा दिया गया है।

अगर आप रोज़ाना की भागदौड़ में अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो दालचीनी (Dalchini ka pani peene ke fayde) आपके लिए सबसे आसान और असरदार समाधान साबित हो सकती है।

शुगर कंट्रोल और दिल की सुरक्षा

आजकल की बिगड़ी जीवनशैली में ब्लड शुगर का बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। दालचीनी में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। इससे खून में शर्करा का स्तर संतुलित रहता है। इसके साथ ही यह आपके दिल का भी खास ख्याल रखती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

पेट की समस्याओं से परमानेंट छुट्टी

क्या आप भी अक्सर गैस या पेट फूलने जैसी दिक्कतों से परेशान रहते हैं? दालचीनी का पानी आपके पाचन तंत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पेट की सूजन को कम करने और भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करता है। इसके अलावा जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उनके लिए दालचीनी एक बेहतरीन ‘फैट बर्नर’ का काम करती है। सुबह खाली पेट इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज़ करता है जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया में गति आती है।

कैसे बनाएं सेहत वाला ये ड्रिंक

  • दालचीनी का अधिकतम लाभ (Dalchini Benefits) उठाने का सबसे सही तरीका इसका पानी है। इसे तैयार करना बेहद सरल है।
  • एक बर्तन में एक कप साफ पानी गर्म होने के लिए रखें।
  • इसमें आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर या मध्यम आकार की एक साबुत स्टिक डाल दें।
  • मिश्रण को धीमी आंच पर करीब पांच से दस मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें।
  • जब पानी में दालचीनी का सत्व पूरी तरह उतर जाए तब इसे छान लें।

किस विटामिन की कमी से सफेद होते हैं बाल

  • हल्का गुनगुना होने पर इसे घूंट-घूंट करके पिएं।

Related Articles

Back to top button