तिरंगे के रंग में रंगा सुल्तानपुर, पुलिस ने निकाली भव्य यात्रा

सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में पुलिस ने तिकोनिया पार्क से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।हाथों में तिरंगा थामे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के फ्लैग मार्च से शहर की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का माहौल बन गया।यात्रा तिकोनिया पार्क से शुरू होकर बस अड्डा,कुड़वार नाका समेत प्रमुख मार्गों से गुजरी।
अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह,एसडीएम सदर,एडीएम समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी यात्रा में शामिल हुए।यात्रा के दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से शहर गूंजता रहा।एसपी ने लोगों से 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करने की अपील की।



