अब युवाओं को भी निगल रही है शुगर, डॉक्टर ने बताए इसके पीछे के 3 बड़े कारण

Sugar Control Tips: आजकल शारीरिक और मानसिक समस्याएं समाज में तेजी से बढ़ रही हैं और शुगर (डायबिटीज) एक ऐसा रोग है जो अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा। अब यह बीमारी युवाओं में भी फैल रही है खासकर शहरी इलाकों में। विशेषज्ञ डॉ. अमरदीप के अनुसार, शुगर के बढ़ते मामलों के पीछे कई कारण हैं, जिनमें गलत आहार और जीवनशैली की भूमिका अहम है।

मधुमेह के प्रकार

मधुमेह मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है: टाइप 1 और टाइप 2। टाइप 1 में इंसुलिन की बाहरी सप्लाई की जरूरत होती है, वहीं टाइप 2 को खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से नियंत्रित किया जा सकता है।

शुगर के लक्षण आमतौर पर देर से दिखाई देते हैं जैसे अत्यधिक प्यास, अधिक यूरिन या घाव का ठीक न होना। इसलिए ब्लड शुगर और HbA1c टेस्ट समय पर कराना बहुत जरूरी है ताकि शुगर का पता जल्दी चल सके और इसे नियंत्रित किया जा सके।

शुगर के बढ़ने के कारण

डॉ. अमरदीप के अनुसार, शुगर का मुख्य कारण जीन और खराब जीवनशैली का संयोजन है। परिवार में किसी को शुगर होने से इसके होने की संभावना बढ़ जाती है, मगर यह सिर्फ जीन से नहीं बल्कि प्रोसेस्ड और जंक फूड के सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी से भी होता है।

कई लोग मानते हैं कि शुगर का इलाज केवल रोटी, चावल या चीनी छोड़ने से हो सकता है मगर डॉ. अमरदीप के अनुसार यह एक मिथक है। शुगर को सही डाइट, व्यायाम और जीवनशैली में सुधार से ही नियंत्रित किया जा सकता है।

रसोई के ये 2 मसाले हैं पुरुषों के लिए वरदान; कमजोरी होगी दूर, शरीर में आएगी फौलादी ताकत

मधुमेह के मरीजों को एक संतुलित आहार अपनाना चाहिए, जिसमें कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और फाइबर का उचित संतुलन हो। साथ ही, शुगर से बचने या उसे कंट्रोल करने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम और प्रोटीन की अधिकता होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button