नुक्कड़ नाटक: सैकड़ों ने देखी ‘नमो सेवा गाथा’

नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटक में दिखाई मोदी सरकार की योजनाएं

जसवंतनगर,इटावा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा- अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत जसवंतनगर मंडल प्रथम और द्वितीय के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। हिन्दू विद्यालय इंटर कॉलेज, ग्राम कैस्त,नगला विशुन और बाउथ में नाट्य मंडली ने प्रस्तुतियां देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगों तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया।

नाट्य मंचन के दौरान कलाकारों ने योजनाओं से जुड़े लाभ और उनके प्रभाव को जीवंत दृश्यों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रम स्थलों पर युवाओं,महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने नुक्कड़ नाटक देखा। कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने और उनके लाभ के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी विरला शाक्य, जिला सहसंयोजक नीतू नारायण मिश्रा,प्रभात तिवारी,मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू,मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, मंडल कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शुक्ला, प्रेमबाबू राजपूत, श्रेयस मिश्रा, ध्रुवेश तोमर,विवेक गुप्ता,उमा सागर,दीपक धाकरे,सरमन राठौर, जयशिव बाल्मिकी, सुदीप प्रजापति, उमेश शाक्य,हेमंत धाकरे,राधा मिश्रा,हासिम अंसारी, नीलेश यादव,महेश पाल, आनंद राठौर,गोविंद राजपूत,सौरभ शाक्य, नवनीत वर्मा,विशाल चौहान,घनश्याम सिंह और घनश्याम राजपूत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button