रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों के धरने को सपा ने दिया समर्थन

गाजियाबाद। रामानुज दयाल मार्केट, रमते राम रोड के व्यापारियों द्वारा नगर निगम की संपत्ति एवं किराया संबंधी कार्रवाई के विरोध में पिछले पांच दिनों से किए जा रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।

फैसल हुसैन ने कहा कि व्यापारी शहर की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। उनकी आजीविका से जुड़े मामलों में प्रशासन को बिना संवाद के एकतरफा कदम उठाने के बजाय व्यापारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आपत्तियों, दस्तावेजों और परिस्थितियों को सुनने के बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जानी चाहिए।

महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों के शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं को नगर निगम एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहेंगे।

प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा कि मार्केट के बी-ब्लॉक को संपत्ति संबंधी कार्रवाई के दायरे में शामिल किए जाने और किराया संबंधी कार्रवाई से व्यापारियों में असमंजस एवं चिंता की स्थिति है। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान आपसी संवाद, निष्पक्ष सुनवाई और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, मनोज पंडित, मुकेश यादव, नरेश बत्रा, किशन यादव, अंशु ठाकुर, इरफान अमानत चौधरी, विक्की ठाकुर, वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, आकाश अग्रवाल, सत्य प्रकाश कंसल, कमलेश यादव, रजत पोरवाल, सौदान गुर्जर, साजिद सैफी, मोहसिन खान एडवोकेट, हैदर मलिक, नीरज शर्मा एडवोकेट, राजवीर सिंह गौतम, खालिद बुखारी, योगेश यादव, चमन नागर, रितेश गुप्ता, मुशाहिद हुसैन, ऋषभ जाटव, विशाल यादव, सतीश कुमार, मुशाहिद खान, रिजवान खान सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान टकराव के बजाय संवाद, निष्पक्ष सुनवाई और न्यायपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से होना चाहिए। पार्टी ने रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों के शांतिपूर्ण आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दोहराया।

Related Articles

Back to top button